स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल खड़गवा में समग्र शिक्षा अभियान द्वारा संचालित नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 9 वीं से 12वीं के हेल्थकेयर विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों के द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया हेल्थ कैंप में हेल्थकेयर के बच्चों के द्वारा मनुष्य के महत्वपूर्ण संकेत की जांच जैसे रक्तचाप, तापमान, पल्स, आर बी एस, तथा विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई हेल्थ कैंप आयोजन मे संस्था के प्राचार्य प्रमोद कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक हेल्थकेयर नारायण कुमार यादव के मार्गदर्शन से संपन्न हुआ मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, सोनमती उरे जनपद पंचायत अध्यक्ष खडगवा, धनंजय पाण्डेय प्रदेश कार्य सदस्य, अरुणोदय पाण्डेय जिला मंत्री, रामप्रताप गुप्ता उपस्थित रहे निरीक्षण करता के रूप में सुरेंद्र कुमार चौहान रजनी बंजारे प्रियंका द्वारा अवलोकन किया गया अवलोकन के द्वारा बच्चों से स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे गए सवालों के उत्तर संतुष्ट होकर हेल्थ कैंप को स्पेशल पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस अवसर पर एम आर अंसारी, शैलेश प्रसाद करुणाकर सेठी रमाकांत ठाकुर राजेंद्र केसरवानी, सीमा चौरसिया, आशा गुलकहरी, सुनीता कुर्रे प्रीति केसरवानी उपस्थित रहे.